अमरोहा, मई 3 -- नगर में शेरपुर चुंगी पर मोहल्ला शिवपुरी निवासी अशोक कुमार पुत्र बृजनंदन सैनी की कन्फेक्शनरी की दुकान में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मार्ग पर टहलने के लिए निकले लोगों ने दुकान से धुआं व आग की ऊंची लपटें उठती देखीं तो दुकान स्वामी को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची लेकिन इसके पहले ही पीआरवी व आम लोगों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान स्वामी ने हादसे में चार फ्रिज समेत अन्य सामान के जलकर नष्ट होने की बात कही, पांच लाख रुपये का नुकसान बताया। यह भी पढ़ें- मधुबनी में आग का तांडव, होलसेल कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...