मधुबनी, अप्रैल 5 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोट बरही गांव में रविवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान दुखी ठाकुर की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। पर तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में लगी गेहूं की पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना से किसानों में चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.