बस्ती, अप्रैल 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद । नगर पंचायत रुधौली के गांधीनगर वार्ड स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब सात बजे की है। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसानदुकान के मालिक गोपाल मिश्रा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे बिजली के उपकरण समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- दोना पत्तल की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.