गोपालगंज, मार्च 8 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि भोरे थाने के डूमरनरेन्द्र बाजार पर संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार की शाम अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल गई। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस घटना में दुकान में रखे तार, बल्ब, स्वीच, बोर्ड सहित अन्य बिजली उपकरण जल गए। दुकानदार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। तभी दुकान से धुंए निकलने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। तब अगलगी की सूचना भोरे थाना स्थित अग्निशमन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निक रंजन पासवान, अंबुज कुमार, रामलाल व राहुल राज ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.