शॉर्ट सर्किट से इंटर स्कूल महाजी की लैब में लगी आग, लाखों की शैक्षणिक सामग्री राख
बेगुसराय, जून 25 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाजी में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से विद्यालय की प्रयोगशाला में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही विद्यालय परिसर में धुआं फैल गया। इससे शिक्षक, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से लैब में रखे कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के भूतल पर नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसी दौरान विद्यालय परिसर में कार्य कर रहे मजदूरों ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.