प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार स्थित बबलू गौड़ के आरा मशीन में मंगलवार देर रात बिजली की शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग परिसर में रखी लकड़ी तक पहुंच गई। लपटें देखकर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के साथ यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बाजार के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.