बिजनौर, जनवरी 13 -- रेडीमेड कपड़े में शॉर्टकट के चलते आग लग गई। जिसमें घर में खड़ी दो बाइक़े सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम पपसरा मे बाबू अंसारी पुत्र अब्दुल हक के घर में रेडीमेड कपड़े का कार्य होता है। रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान से धुआं उठते देख अन्य लोगों ने भी शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर के अंदर खड़ी दो बाइके, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि सहित 10 लाख से अधिक का सामान जल गया। सोमवार को राजस्व टीम ने भी मौका मुआयना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.