मोतिहारी, अप्रैल 2 -- पताही। अंचल क्षेत्र के पताही पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक में बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में तैयार गेहूं की फ़सल जलकर राख हो गईं। पताही पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक में बड़का बलुआ रोड के किनारे गुरुवार की दोपहर लगभग चार बजे ग्यारह हजार की चिंगारी से गेहूं की तैयार फ़सल में आग लग गईं। अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों द्वारा जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग 15 कट्ठा गेहूं की तैयार फ़सल जलकर राख हो गईं। आर ओ अनिल कुमार ने बताया की क्षति का आकलन कराकर किसानो को नियमानुसार सहायता दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...