लखीमपुरखीरी, जून 13 -- मोहम्मदी/पालचक। मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गुलौली के एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कमरे में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने दौड़कर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पा सके। तब तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। जानकारी अनुसार, गांव गुलौली विवेक सिंह अपने भाइयों के साथ एक घर में रह रहे थे। मकान पर निर्माण कार्य के चलते सभी भाइयों का सामान दूसरी मंजिल के एक कमरे में रखा हुआ था। अचानक बिजली का केबिल जलने लगा और आग ने कमरे में रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाए, भारी धुंए के गुबार उठने से लोग दौड़े। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसमें कई लाख का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपो...