पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कर्मियों की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई हताहत व कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई, कार्यालय में सामान्य कामकाज चल रहा था और कई कर्मचारी अपनी फाइलों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार आवाज के साथ धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। कार्यालय के भीतर धुआं भरते देख वहां मौजूद कर्मियों और आगंतुकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सिंचाई विभाग के दफ्तर में आग लगी, मचा हड़कंप सूझ-बूझ के साथ कर्मियों ने सबसे पहले बिजली का मुख्य संपर्क काटा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कार्...