हजारीबाग, मार्च 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव से बादम जाने वाली रोड स्थित मुड़कटी होरम के पास छर्री लदा हाईवा में शॉर्ट सर्किट के कारण धूं- धूं कर जल गया। यह घटना शनिवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे की है। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की स्थिति से अवगत हुई। कार्रवाई के लिए छर्री लदा हाईवा को पुलिस जब्त कर बड़कागांव थाना ले आई है। इस संबंध में वाहन मालिक ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर स्वत : वाहन जल जाने की बात बताई है। हाईवा वाहन के सभी टायर सुरक्षित हैं। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक अजीत कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन जलने की बात बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.