भागलपुर, अप्रैल 18 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड पांच स्थित यादव टोला में शनिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की देखते ही देखते आधा दर्जन घरों में आग पूरी तरह से फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घरवालों और घरों में कैद छोटे-छोटे बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते 112 डायल पुलिस पहुंची और नाथनगर थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।घटना को लेकर रामजी यादव ने बताया कि आग की घटना में सभी परिवार के लाखों का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, 1.5 लाख का नुकसान इस अगलगी में उनके घर के अंदर रखा घरेलू सामान, रुपए, अनाज, कपड़ा, चौकी, जेवर आदि जलाकर राख हो गये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.