सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकौथा गांव में शनिवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी के दौरान बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। आगजनी में गांव के तीन किसानों की करीब पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के पास से गुजर रहे ढीले बिजली तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी पास के गेहूं के खेत में जा गिरी। सूखी फसल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और लपटों की तीव्रता के चलते काबू पाना मुश्किल हो गया। जब तक लोग पूरी तरह सक्रिय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.