शॉर्ट सर्किट: एक्सिस बैंक के एटीएम में लगी आग, हड़कंप
बिजनौर, जून 24 -- कालागढ़ मार्ग स्थित टीचर्स कॉलोनी के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। एटीएम से धुआं उठता देख राहगीरों ने आनन फानन में फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि की आग लगने से एटीएम में रखे कैश को कोई हानि नहीं हुईं। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग आग लगने का कारण बुधवार की दोपहर बाद कालागढ़ मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। एटीएम से उठाते धुएं को गुब्बार को देख राहगीरों की सांस अटक गईं। उन्हें एटीएम में आग लगने की शंका हुई। राहगीरों ने एटीएम कक्षा में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। आनन फानन में मौके पर पहुंची की फायर ब्रिगेड की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.