वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को विद्युत सामान्य विभाग के रखरखाव अध्ययन समूह की तीसरी बैठक हुई। इसमें रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (रेल विद्युतीकरण) रामेन्द्र कुमार तिवारी ने रेलवे में शॉर्ट सर्किट और आग से बचाव के लिए मेंटेनेंस शेड्यूल तय करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे के मंडलों में विभिन्न विद्युत प्रतिष्ठानों, रख-रखाव कार्यों, सुरक्षा मानकों तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की। पावर सप्लाई,अर्थिंग, हाई मास्ट पोल्स, स्मार्ट मीटर, स्विच, विद्युत पैनल,एमसीबी,फ्यूज, कैपिसेटर, सोलर पावर प्लान्ट के संस्थापन, लिफ्ट, एस्केलेटर और स्टेशन लाइटिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इन सभी के मानक स्तर को सुनिश्चित करने के ...