मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सोमवार दोपहर को कस्बा खिवाई में बड़ा हादसा उस समय टल गया जब चलती कार में अचानक आग लग गई। जहां कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिरकर आग का गोला बन गई। आसमान छूती आग की लपटों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बागपत के गांव अंछाड़ निवासी अजीत शादी समारोह से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार कस्बा खिवाई के पास पहुंची, अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार में आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- शार्ट शर्किट से कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अजीत ने बिना समय गंवाए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी ...