गया, अप्रैल 25 -- आमस थाना क्षेत्र के मौलानाचक में पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। कबाड़ व झाड़ियों में लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से देव बॉडी गैराज और रहबर इंटरप्राइजेज की ओर बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर आमस थाना से दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। देव बॉडी गैराज के मालिक देव विश्वकर्मा व रहबर इंटरप्राइजेज के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि आग गैराज और दुकान तक पहुंच गई थी, जिससे गैराज में रखे हजारों रुपये के प्लाई जल गए। यह भी पढ़ें- मोटर गैराज के पास लगी भीषण आग, दमकल आने पर बुझा दुकानदारों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का तार दुकान के पास से गुजरने से हमेशा खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष भी यहां आगलगी की घटना हो चुकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.