शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में 24 टीमों ने लिया हिस्सा
गिरडीह, जून 28 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के चंद्रनगर मैदान में शनिवार को भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एकदिवसीय शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बसगी और मकड़ीहा की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बसगी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। उन्हें खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। खेल के माध्यम से युवा अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.