कटिहार, जून 26 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, नेतृत्व और टीम भावना का सबसे बड़ा विद्यालय है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए भवानीपुर नौजवाने कमिटी द्वारा आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन उत्साह और उमंग के वातावरण में हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन बारसोई के एसडीएम राजू कुमार ने किया। इस अवसर पर मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज्ज़म हुसैन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहनवाज, जदयू युवा जिला अध्यक्ष अमल गोस्वामी तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम बाउरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबला भवानीपुर स्पोर्ट्स क्लब एवं पंजाबी गैरेज के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खेल के मैदान से शिक्षा और संस्कार का संदेश, भवानीपुर स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन पहले ब...