बुलंदशहर, मई 15 -- क्षेत्रीय कला और सिनेमा जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म साजिश का ट्रेलर कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। इस दौरान सभी ने फिल्म की सराहना की। ट्रेलर का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीके शर्मा ने किया। फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता हितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि साजिश सिर्फ मनोरंजन मात्र नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने वाली एक रहस्यमयी और रोमांचक कहानी है। यह फिल्म आगामी 28 मई को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ओम पिक्चर्स पर रिलीज की जाएगी। यह भी पढ़ें- रोमांच और रहस्य से भरी फिल्म में दिखेंगे दून के सतीश शर्मा उनका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज की सच्चाइयों को रचनात्मक तरीके...