पलामू, अगस्त 17 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। यंग स्टार ग्रुप प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म दहाड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर पलामू का गौरव बढ़ाया है। बालिकाओं की आत्मरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के संदेश पर आधारित इस फिल्म को कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में चयन मिला है। फिल्म को सिनेमैटिक ब्रिलिएंस फिल्म अवार्ड्स-2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी मिल चुका है।फिल्म की शूटिंग के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य द कराटे एकेडमी में किए गए हैं। इसमें एकेडमी के बच्चों ने अभिनय कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। फिल्म का निर्देशन और पटकथा सुमित वर्मन ने तैयार की है। वहीं चित्रपट फिल्म फेस्टिवल-2026 में काजल कुमारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

फिल्म का चयन दहाड़ का चयन इंडो ग्लोबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पुणे इंटरनेशनल फि...