कटिहार, मार्च 27 -- समेली,एक संवाददाता छोहार पंचायत के चतराकान्ही के वार्ड संख्या 10 में युवा क्रिकेट क्लब, छोहार के सौजन्य से आयोजित शॉर्ट पीच क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बैरिया और पवई टीम आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर बैरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9 ओवर में 102 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पवई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर 5 गेंद में 103 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।इस दौरान विजेता टीम को सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी राहुल भारती, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, वार्ड सदस्य अशोक मंडल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.