शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट में अनुप स्टार बनी विजेता
पाकुड़, मई 4 -- प्रखंड अंतर्गत तेंगुड़िया गांव में रविवार रात शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट सेशन-03 का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में 06-06 ओवर के मुकाबले खेले गए, जिसमें स्थानीय 08 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह अनुप स्टार और चिमन स्टार के बीच खेला गया। फाइनल में चिमन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 06 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुप स्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 02 ओवर में 01 विकेट खोकर 34 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अजय कच्छप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- तेंगुड़िया में शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, अनुप स्टार बनी विजेता उन्होंने सिर्फ 07 गेंदों में 06 चौकों की मदद से 24 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.