कटिहार, मार्च 25 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड के छोहार पंचायत के अंतर्गत गोढीहारी वार्ड नंबर 10 में शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद प्रतिनिधि ने फीता काटकर कर किया। उदघाटन के अवसर पर समाज सेवी विजय सिंह , अमित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। युवा क्रिकेट क्लब गौरीहरि के द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों भाग लिया गया। उद्घाटन मैच सिमरिया बनाम चांदपुर के बीच खेला गया। जिसमें चांदपुर की टीम विजय हुई। मैच में निर्णायक के रूप में रोहित कुमार सिंह एवं सिंटू कुमार ने संयुक्त रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विकास कुमार, छोटू कुमार, बमबम कुमार, पंकज कुमार एवं अन्य क्रिकेट प्रेमी अपना योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...