नई दिल्ली, मार्च 3 -- स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग को लेकर सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार नियामक को डेरिवेटिव (फ्यूचर एंड ऑप्शन) मार्केट के फ्यूचर सेग्मेंट को लेकर कोई चिंता नहीं है लेकिन कम समय के सौदे वाले यानी शॉर्ट टर्म ऑप्शन ट्रेडिंग में सट्टेबाजी की गतिविधियों को लेकर वह सतर्क है। पांडेय ने कहा कि नियामक के हाल में किये गये गये हस्तक्षेप विशेष रूप से शार्ट टर्म वाले ऑप्शन ट्रेड में अत्यधिक गतविधियों पर अंकुश लगाने पर केंद्रित रहे हैं। इसके साथ ही मूल्य निर्धारण और नकदी में फ्यूचर एंड ऑप्शन की अहम भूमिका को भी संरक्षित किया जा रहा है।क्या कहा सेबी के चेयरमैन ने? भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख ने डेरिवेट...