मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- चुनार। क्षेत्र के बहरामगंज में शुक्रवार की दोपहर तेज हवा से हाईटेंशन तार में हुए शॉर्टसर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी रामजी यादव पुत्र शोभनाथ यादव तथा दयाराम यादव और मायाराम यादव पुत्र स्व .मनबोध यादव के गेहूं के खेत में दोपहर में बिजली के शॉर्टसर्किट से गिरी चिनगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में आग काफी दूर तक फैल गयी। जब तक गांव के लोग आग बुझाते तब तक साढ़े तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। हालांकि, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटने के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी, बावजूद जिला मुख्यालय से करीब घंटे भर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...