मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजौहा गांव में बीती रात शॉर्टसर्किट से लगी भीषण आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी दशरथ पुत्र झुल्लूर बीते 15 वर्षों से समोसा-नाश्ता की दुकान टिन शेड में चला रहे थे। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर लगभग एक किमी दूर अपने घर में सोए थे। देर रात बिजली के शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल की तीन अन्य दुकानों को भी जद में ले लिया। यह भी पढ़ें- सुरसंड में आग लगने से 16 दुकानें जलकर राख आग की लपटें उठती देख गांव के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग और दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.