बाराबंकी, जनवरी 4 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथोइया मजरे धौरछिया में शनिवार की देर रात शॉर्टसर्किट से एक गरीब परिवार का छप्परनुमा घर देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो भैंस समेत तीन मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली काटने के लिए सूचना दी, फिर भी पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं रोकी गई। जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पूरा घर जल गया। बिजली विभाग की इस लापरवाही पर गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है। रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथोइया मजरे धौरछिया गांव निवासी रामशंकर चौकीदार पुत्र तुलसीराम के छप्परनुमा घर में शनिवार की रात करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से छप्परनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान की भेंट चढ़ गया। आग ने कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.