हमीरपुर, अप्रैल 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के कुसमरा गांव में बुधवार की शाम शॉर्टसर्किट की वजह से दो पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों पोल्ट्री फार्म धू-धूकर जल उठे। दोनों फार्मों में हजारों की संख्या में मुर्गे-मुर्गियों के तैयार पीस थे, जो जलकर मर गए। पोल्ट्री फार्म हाउस मालिक को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। शहर के खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म कुसमरा गांव बाहर खेतों में बने हुए हैं। वर्तमान समय में दो पोल्ट्री फार्म में दो-दो हजार मुर्गे-मुर्गियों के पीस तैयार हो चुके थे, जिन्हें ऑर्डर पर भेजा जाना था। शाम करीब चार बजे के आसपास पोल्ट्री फार्म में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.