हमीरपुर, अप्रैल 1 -- राठ, संवाददाता। पनवाड़ी मार्ग स्थित दाल मिल में बुधवार की सुबह शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसा तब हुआ जब रात की शिफ्ट में काम बंद हुआ था और मजदूर मिल से निकल चुके थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर टीम को जांच में मिल में एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। बगैर विभाग से एनओसी लिए इसका संचालन किया जा रहा था।उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता की पूनम उद्योग के नाम से पनवाड़ी मार्ग पर दाल मिल है। काशी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मिल में रात भर काम चलता रहा और सुबह 8 बजे करीब दाल मिल बंद की गई थी। सभी मजदूर अपने घरों को लौट गए। अंदर एक कर्मचारी सोया हुआ था। तभी अचानक शॉर्टसर्किट से आग लग गई।दाल मिल में आग की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.