मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को लगी आग से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को हजारों रुपये की क्षति हुई है। वहीं, चुनार स्टेशन रोड के पास पहाड़ी पर उगे सरपत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जिगना संवाद के मुताबिक विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव में शुक्रवार को दो बजे दिन में आंधी तूफान के दौरान बिजली के शॉर्टसर्किट से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी रामसागर मिश्रा के गेहूं की खड़ी फसल के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजरा है। दोपहर में तेज हवा से बिजली के तार आपस में सट गए, जिससे शॉर्टसर्किट से निकली चिनगारी से फसल जलने लगी। आसपास के खेतों में कटाई और मड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.