औरैया, मई 15 -- एरवाकटरा, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैदपुर के मजरा दासीपुर में शुक्रवार दोपहर शॉर्टसर्किट से लगी आग में एक गरीब परिवार की फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, कपड़े, राशन और नगद रुपये आग की भेंट चढ़ गए। दासीपुर निवासी रविनाथ पुत्र घमंडीनाथ ने बताया कि शुक्रवार दोपहर भोजन करने के बाद वह झोपड़ी में लेटा हुआ था। तभी अचानक शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी ने फूस की झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में आग लगने पर पत्नी सपना देवी और दो वर्षीय बेटी तानवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, राशन और करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर राख हो चुके ...