मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर मार्ग पर शनिवार दोपहर में अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक तेज धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, शॉर्टसर्किट से पैनल जल जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई विनय वैश्य ने बताया कि शॉर्टसर्किट के कारण पैनल से धुआं निकला था, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कॉरिडोर में कराए गए अंडरग्राउंड वायरिंग गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.