शॉपिंग कंपनी के वॉलेट से डेढ़ करोड़ उड़ाए; पत्नी-प्रेमिका के खाते में भेजी रकम, प्लॉट खरीदा, रेस्टोरेंट खोला
संवाददाता, मई 1 -- ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दो कर्मचारियों ने कंपनी के वॉलेट में सेंधमारी कर छह माह में डेढ़ करोड़ रुपये पार कर दिए। कंपनी के सह-संस्थापक की शिकायत पर काकादेव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मचारियों को कंपनी के सिस्टम की पूरी जानकारी थी। इसका फायदा उठाकर ये लोग वॉलेट से रुपये पत्नी, प्रेमिका और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर देते थे। चूंकि ओटीपी कंपनी की ई-मेल आईडी और अधिकारियों के पास आता था, इस वजह से रात में ये लोग रुपये ट्रांसफर करते थे। ताकि सो रहे अधिकारियों को पता न चल सके। अगले दिन जब दिनभर का डाटा सिंक होता था तो ओटीपी के मैसेज काफी पीछे चले जाते थे।कंपनी के ही दो कर्मचारियों ने ठगी की डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के सह-संस्थापक वरुण रमण ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.