बिहारशरीफ, जून 13 -- हड़ताल के कारण सामान की डिलीवरी हुई प्रभावित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के डिलीवरी ब्यॉय ने हड़ताल कर दिया है। इससे ऑनलाइन मंगाये गये सामानों की डिलीवरी प्रभावित हो गयी है। कर्मियों का कहना है कि कंपनी ने प्रति डिलीवरी मिलने वाली राशि को कम कर दिया है। इसके विरोध में वे हड़ताल पर हैं। रामचंद्रपुर स्थित कई कंपनियों के डिलीवरी ब्यॉय दो दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण सामानों के पार्सल गोदामों में ही पड़े हैं। उनका कहना है कि पहले एक सामान की डिलीवरी पर उन्हें 20 रुपये का भुगतान किया जाता था। कुछ दिनों से इसे घटाकर 11 रुपये कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- शॉपिंग कंपनियों के डिलीवरी ब्यॉय ने किया हड़ताल कंपनी के अधिकारियों ने पुराने दर को बहाल करने का आश्वासन दिया। कई दिन बीत जाने के बाद ...