साहिबगंज, अप्रैल 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के तसर केन्द्र के नजदीक गिट्टी लोड हाईवा संख्या- बीआर 10 जीबी 7652 में रविवार की अहले सुबह शॉट सर्किट से अचानक आग लग गयी। आग लगते हीं चालक चंदन मंडल एवं खलासी गाजा मंडल हाईवा से छ्लांग लगा दी। दोनों बाल-बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार चमदी स्थान तीनपहाड़ से हाईवा गिट्टी लोड करके केंचुआ चौक महगांवा की ओर जा रहा था। बोरियो के हरिणचरा के आगे तसर केन्द्र के नजदीक हाईवा में अचानक शॉट-सर्किट से आग लग गयी। देखते हीं देखते हाईवा धु-धु कर जलने लगा। घटना की सूचना बोरियो पुलिस को मिलते हीं पुलिस ने बोरियो से तीनपहाड़ एवं तीनपहाड़ से बोरियो आने वाले वाहनों का आवागमन को रोक दिया। घंटों आवागमन बंद रहा। घटों बाद जिला मुख्यालय से घटना स्थल पर दमकल पहुंच कर आग को बुझाया। हलांकि तब तक अस्सी प्रत...