शॉट सर्किट से लगी आग, गेहूं-अरहर जलकर खाक
गढ़वा, अप्रैल 11 -- केतार, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चांदडीह गांव में शनिवार दोपहर अर्जुन उरांव के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर में बिजली का शॉट सर्किट होने के बाद निकली चिंगारी से खलिहान में रखे गए गेहूं और अरहर के बोझा में आग लग गई। खलिहान में लगी आग को तेज चल रहे पछुआ हवा ने उसे और तेज कर दिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने अर्जुन के खलिहान में रखे 120 बोझा गेहूं और शर्मा उरांव के खलिहान में रखे 50 बोझा गेहूं-अरहर की फसल जलाकर खाक कर दिया। वहीं आग की तेज लपटों से अर्जुन के घर में भी आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। साथ ही बिजली विभाग से विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंचे मुखिया श्याम सुंदर बैठा ने थाना प्रभारी और बीडीओ को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना की पुलिस घटनास्थल का दौरा कर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.