भभुआ, फरवरी 18 -- प्रिंटर मशीन, इनवर्टर, कंप्यूटर, लेमिनेशन मशीन, नकद जलकर हुए नष्ट बोले दुकानदार, मुआवजा की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन देंगे (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की दवा दुकान में मंगलवार की रात शॉट-सर्किट से आग लग गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा गांव निवासी दवा व्यवसाई घनश्याम कुमार ने दावा किया है कि आग से दो लाख से भी ज्यादा मूल्य की दवाएं व अन्य चीजें जलकर नष्ट हुई हैं। घटना के दौरान दुकान बंद थी और दुकानदार अपने गांव चले गए थे। उन्हें इस घटना की सूचना सीएचसी में पहुंचे किसी मरीज ने फोन से दी। सूचना पर आनन-फानन में दुकानदार और सीएचसी के कुछ स्टॉफ समर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घनश्याम ने बताया कि इस घटना में दवाओं के साथ दुकान में रखी दो प्रिंटर ...