बेगुसराय, फरवरी 6 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण झोपड़ीनुमा मवेशी घर जल गया। आग लगने की घटना में झोपड़ी में बंधी हुई दो गाय भी बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गई। मेघौल पंचायत के मलमल्ला गांव स्थित वार्ड नं 13 में राम नंदन महतो के मवेशी घर में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई। गहरी नींद में सो रहे लोगों को जब आग लग जाने की घटना का पता चला तो अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक देर हो चुकी थी। इस दौरान वहां बंधी दो गाय बुरी तरह झुलस गई। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, बिछावन और मवेशी का चारा भी जल गया। अग्निपीड़ित द्वारा घटना की सूचना अंचल अधिकारी व पुलिस को दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के राजस्व कर्मचारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.