वाराणसी, फरवरी 18 -- सारनाथ। हवेलिया चौराहा पर स्थित ज्वेलरी की दुकान में रात साढ़े बारह बजे शॉट सर्किट से आग लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चार लोगों की जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संजय वर्मा की ज्वेलरी की दुकान हवेलिया चौराहा पर है। नीचे दुकान है ऊपर संजय वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को देर रात लगभग 12 बजे शॉट सर्किट से ज्वेलरी की दुकान में आग लग गया। ऊपर संजय वर्मा परिवार के साथ फंस गया। इसके बाद उन्हें परिवार के साथ सीढ़ी लगाकर छत से बाहर निकाल कर दूसरे के छत पर पहुंचाया गया। उन्हें नीचे उतार कर सुरक्षित किया गया। इसके बाद दीवान विनोद कुमार ने हथौड़े से दुकान की शटर को तोड़ दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़िय...