देहरादून, जून 21 -- देहरादून I शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी.1988) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में योग के विभिन्न आसन के प्रयोग किए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा योग हमें स्वास्थ्य रहने में बहुत सहायक है, योग के निरंतर अभ्यास से कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है और इसके उपचार से काफी लोग लाभ प्राप्त कर चुके हैं। योग माता सुषमा मेंदोली एवं विमला कठैत ने योग के कई आसन के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया, योग करने से शरीर की किन परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने प्रेमनगर में किया योग साथ ही आसन के प्रयोग करवाएं। इस योग कार्यक्रम में यूपीईएस से सोशल इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षु सम्मेद जैन, काव्य मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, राम्य...