हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई, संवाददाता। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की हरदोई शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन व चुनाव शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई। इसमें शैलेश तिवारी शाखा मंत्री और पंकज शर्मा शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवेशन में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला संयोजिका प्रवीणा सिंह, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। चुनाव अधिकारी कुंवर सुहेल खालिद की देखरेख में चुनाव कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद शाखा की तीन वर्षों की कार्यप्रणाली, गतिविधियों और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसे सदस्यों ने...