शैलेश मिश्रा बनाए गए सांसद pratinishi
गया, जून 7 -- गया के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी ने मंझोलिया गांव निवासी तथा हम पार्टी के नेता शैलेश मिश्रा को आमस प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। जनहित और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर शैलेश मिश्रा ने सांसद जितन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.