पिथौरागढ़, सितम्बर 8 -- पूरन पांडे, मुनस्यारी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार-2025 से सम्मानित राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार का मदकोट पहुंचने पर स्थानीय लोगों व विद्यालय परिवार ने जोरदा स्वागत किया। मंगलवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षक परिहार को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक परिहार ने ग्रामीण क्षेत्र में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर पूरे मदकोट क्षेत्र को गौरवांनित किया है। कहा कि उनकी ओर से विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यालय को नई पहचान मिली है। उनकी उपलब्धि अन्य श...