चम्पावत, अप्रैल 5 -- चम्पावत में जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्रतिभाशाली शिक्षकों को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर डीएम मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। डीएम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सो के शिक्षक नवीन चंद्र पंत को माध्यमिक शिक्षा श्रेणी में राज्य स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने तथा प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास को प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी में आठवां स्थान हासिल करने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि शिक्षक दृढ़ संकल्प और नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.