उरई, मार्च 6 -- उरई। जालौन के गांव चिल्ली के किसान के बेटे शैलेश ने यूपीएससी क्वालीफाई कर माता-पिता और गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। डकोर ब्लाक के चिल्ली गांव के रहने वाले किसान परिवार के रामबाबू के पुत्र शैलेश वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में दूसरे प्रयास में ही 877वीं रैक लाकर आईपीएस में चयनित हुए हैं। शैलेश की प्राथमिक शिक्षा जूनियर विद्यालय चिल्ली में हुई।उसके बाद स्कूल और इंटर सरस्वती ज्ञान मंदिर उरई से किया। इसके बाद डीवीसी उरई से स्नातक और दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी की। वहीं शैलेश की सफलता से माता-पिता के साथ गांव में खुशी फैल गई है। सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.