कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की पाठ्यक्रम समिति का सदस्य नामित किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत ने इस उपलब्धि पर शैलेंद्र दत्त शुक्ल का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य परिषद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि, नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर के प्रधानाचार्य साधुशरण पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री गोविंद मिश्र, पूर्व मुख्यायुक्त अश्विनी कुमार पांडेय, अशोक कुमार, उमेश उपाध्याय, नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज सेमरी सुकरौली के प्रबंधक बंटी सिंह तथा गांधी इंटर कॉलेज हाटा के प्रबंधक अविनाश मिश्र सहित अनेंक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.