शैलेंद्र भाटिया का यूपीडा में तबादला
नोएडा, सितम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने यमुना विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) शैलेंद्र भाटिया का तबादला कर दिया। उन्हें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेंद्र भाटिया लंबे समय से नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अफसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनकी जगह रामपुर जिले के एडीएम प्रशासन नितिन मदन को नया एसीईओ नियुक्त किया गया है। नितिन मदान गौतमबुद्ध नगर में भी एडीएम प्रशासन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- यीडा की बोर्ड बैठक 28 को होगी यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने देर रात 34 IAS अफसरों के किए तबादले, कानपुर-एटा समेत 14 जिलों के DM बदले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.