सोनभद्र, मार्च 10 -- अनपरा,संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी के एक छात्र ने जेईई मेंस में सफलता हासिल की है। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी के छात्र शैलेंद्र कुमार ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई मेंस में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता अटूट परिश्रम और अनुशासित शिक्षा प्रणाली का प्रतिफल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.