छपरा, अप्रैल 18 -- फोटो 3 शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह, सेक्रेटरी प्रीति सिंह व अन्य छपरा, निज संवाददाता। शहर के शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शनिवार को स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह व सेक्रेटरी प्रीति सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस तरह के परिणाम उसी का प्रमाण हैं। इ...